राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों/ अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन/ बिक्री/ भंडारण/ निर्माण/ परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 30 मई को विशेष अभियान चलाकर कुल 69 (उनहतर) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार- 1 , मोटरसाईकिल- 1, टेम्पु- 1, मोबाईल- 1 एवं 414 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। पिछले 24 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 3 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 885 लीटर पाश/ अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है।
- कुल गिरफतारी : 69
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 32
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 09
- जप्त शराब : 414 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्त : 03
- अन्य जप्तः कार- 1 , मोटरसाईकिल- 01 , टेम्पु – 01, मोबाईल- 01
- वाहन चेकिंग जर्माना : 33500/- रूपया
30 मई को नगर थानान्तर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पैदल गश्ती दल द्वारा गश्ती के क्रम में साहेबगंज सोनारपट्टी चौक से छापामारी कर 200 लीटर देशी शराब, 01 टेम्पु एवं 01 मोबाईल जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन मुफ्फसिल थानार्गत गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम घेघटा से छापामारी कर 160 लीटर देशी शराब जप्त किया गया। आपराधिक घटनाओं के रोकथाम , संवेदनशील संस्थाओं , बैकों , ए0टी0एम0 आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है। साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों/ अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन/ बिक्री/ भंडारण/ निर्माण/ परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग