राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण के निर्देशानुसार पानापुर थाना का गश्ती दल अपराध नियंत्रण एवं विधि – व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से अपने क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी क्रम में एक स्कॉर्पियों पर 05 व्यक्ति सवार होकर पानापुर थाना क्षेत्र से जा रहे थे जिन्हें संदेह के आधार पर पानापुर थाना के गश्ती दल के द्वारा रोक कर पूछ – ताछ किया गया। पूछ- ताछ के क्रम में एक व्यक्ति की पहनचान हेमंत राय , पे० स्व० पारस राय, सा० चॉदकुदरिया, थाना मशरक, जिला सारण के रूप में की गई , जो मशरक थाना कांड सं०- 181/ 22, दिनांक 22 अप्रैल धारा- 30/ 30 (ए)/ 41 बिहार उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के अभियुक्त सहित अन्य कांडो में वांछित अभियुक्त है। जिसकी सूचना मशरक थाना को प्राप्त होने पर अभियुक्त हेमंत राय पे० स्व० पारस राय को गिरफ्तार कर मशरक थाना लाया गया गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही के आधार पर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी/ कार्रवाई की जा रही है।
गिरफतार अभियुक्तों का नाम :
- हेमंत राय, पे० स्व० पारस राय, सा० चॉदकुदरिया थाना मशरक, जिला सारण
अभियुक्त हेमंत राय का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहासः
- मशरक थाना कांड सं0-46/ 11 30 अप्रैल
- मशरक थाना कांड सं0-131 / 11 , दिनांक 07.09.11
- मशरक थाना कांड सं0-119 / 14 , दिनांक 19.09.14
- मशरक थाना कांड सं0-205 / 15 दिनांक- 18.07.15
- मशरक थाना कांड सं0-166 / 17 , दिनांक -20.06.17
- मशरक थाना कांड सं0-320 / 20 , दिनांक- 10.06.20
- मशरक थाना कांड सं0-225 / 21 , दिनांक 27.04.21
- मशरक थाना कांड सं0-425 / 21 , दिनांक- 12.08.21
- मशरक थाना कांड सं0-181 / 22 , दिनांक 22.04.22


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग