राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

 गरखा के माटीहान रोड पर स्थित कदना मोड़ से एक अपरधकर्मी को 1 देशी कट्टा, 1 जिन्दा गोली, 2 खोखा, 1 मोबाइल एवं 1 मोटरसाईकिल के साथ गिफ्तार

  • गिरफ्तार अपराधकर्मी गरखा थानान्तर्गत बसंत रोड में बना रहे थे लूट का योजना।
  • गिरफ्तार अपराधकर्मी हथियार का भय दिखाकर लूटपाट का काम करते है।

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार गरखा थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि – व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से गरखा थाना के गस्ती दल द्वारा गरखा- माटीहान रोड स्थित कदना मोड़ के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी क्रम में बसंत की तरफ एक मोटरसाईकिल से आ रहे युवक को रोकने का इशारा किया गया तो फायरिंग करते हुए भागने लगे, जिसे गस्ती दल के द्वारा पीछा कर हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी अभिषेक कुमार राम, पिता स्व0 अवधेश राम , सा0- सरायबक्स, थाना- भेल्दी, जिला – सारण के पास से 1 देशी कट्टा, 1 जिन्दा गोली 02 खोखा 01 मोबाइल एवं 01 मोटरसाईकिल जब्त किया गया। पूछ- ताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि ये हथियार का भय दिखाकर लूटपाट का काम करते है तथा बसंत रोड में लूटपाट के उद्देश्य से घुम थे। इस संबंध में गरखा थाना कांड संख्या – 341/2022, 29 मई 2022, धारा 307/ 353/ 34 भा0 द0 वि0 एवं 25 (1 – बी) ए/ 25/ 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफतार अपराधकर्मी का नाम :

  • अभिषेक कुमार राम , पिता- स्व0 अवधेश राम , सा0 – सरायबक्स , थाना- भेल्दी , जिला- सारण।

बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :

  1. देशी कट्टा – 01
  2. जिन्दा कारतूस – 01
  3. खोखा -02
  4. मोबाइल – 01
  5. मोटरसाईकिल 01