राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण एसपी संतोष कुमार द्वारा रसुलपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारीयों/ कर्मियों एवं चैकीदारो को स्वच्छ, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग के साथ-साथ अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। रसूलपुर थाना के निरीक्षण के दौरान थाना भवन के साथ ही थाना के सभी अभिलेखो एवं पंजीयों की जाॅच कर अभिलेखो व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार के लिए कई निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गश्ती करने एवं मद्यनिषेध कानून के अनुपालन सहित अन्य विभागीय कार्यो के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। रसुलपुर थाना के निरीक्षण उपरांत वापस आने के क्रम में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा एकमा थाना का औचक निरीक्षण किया गया, जहाॅ ओ0डी0 में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद एवं संतरी ड्यूटी में तैनात म0सि0 308 मनीषा भारती को अपने कर्तव्य के प्रति चुस्त एवं मुस्तैद पाया गया। जिसके लिए इन दोनो के मनोबल को बनाए रखने हेतु पुरस्कृत किया गया। एकमा थाना से प्रस्थान करते ही नंदलाल काॅलेज, ब्रह्म स्थान के पास दाउदपुर थाना के गश्ती वाहन को मुख्य सड़क के किनारे खडा पाया गया तथा गश्ती पदाधिकारी एवं गृहरक्षक सिपाही वाहन के अंदर ही बैठे पाए गए। उक्त त्रुटि के लिए स0अ0नि0 शम्भु सिंह एवं सभी गृहरक्षक सिपाहियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की गई। साथ ही थानाध्यक्ष, दाउदपुर थाना पर भी दण्डात्मक कार्रवाई की गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग