राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा के पी.एन ज्वेलर्स में घटित लूट की घटना का लाईनर अनिश माँझी गिरफ्तार

  • इस काण्ड के मास्टर माइंड राजू राम से सिवान जेल में अनिश माँझी का परिचय हुआ था।
  • अनिश माँझी वर्ष 2020 में अवैध शराब के मामले में सिवान जेल गये थे।
  • अनिश माँझी के निशानदेही पर इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। सारण जिलान्तर्गत भगवानबाजार थाना में 28 मार्च को पी0 एन0 ज्वेलर्स में घटित लूट की घटना का लाईनर अनिश माँझी पिता नागेन्द्र माँझी सा0- गुदरी थाना भगवानबाजर वर्तमान मेहरौली थाना डोरीगंज जिला सारण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अनिश माँझी अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मी का नाम पता बताया तथा इसके निशानदेही पर उपरोक्त लूट में प्रयुक्त होण्डा लेनेवो मोटरसाईकिल बरामद किया गया। अनिश माँझी अवैध शराब के मामले में वर्ष 2020 में सिवान जेल गये थे। सिवान जेल में बंद इस घटना के मास्टर माइंड राजू राम जिला देवरिया (उ0प्र0) से अनिश माँझी का परिचय हुआ था। अनिश माँझी द्वारा पी0 एन0 ज्वेलर्स में लूट के लिए राजू राम को लाईन दिया गया। अनिश माँझी के सहयोग से राजू राम तथा इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधी घटना के 10 दिन पूर्व घटनास्थल का रेकी किये। योजना के अनुसार उक्त घटना को कारित करने के लिए 04 अपराधकर्मी दो मोटरसाईकिल पर सवार होकर तथा दो अपराधकर्मी टाटा नेक्शन कार से मुकरेरा निर्माणाधिन सड़क तक आये। योजना के अनुसार अनिश माँझी वही पर अपनी मोटर साईकिल लेकर खड़े थे। कार से आये दोनो अपराधकर्मी अनिश माँझी द्वारा लाया गया मोटरसाईकिल पर सवार होकर अपने अन्य साथियों के साथ पी0 एन0 ज्वेलर्स में घटना कारित करने के लिए चल दिये। घटना के उपरान्त लूट के जेवरात के साथ मोटरसाईकिल पर सवार अपराधकर्मी अपने साथ लाये कार पर सवार होकर चल दिये तथा अनिश माँझी अपना मोटरसाईकिल लेकर अकेले छपरा के लिए चल दिये। अनिश मॉझी को लूट के हिस्से का 30,000 (तीस हजार) रूपये मिला जो खर्च कर दिये। इस घटना में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को गिफतार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है तथा एक अपराधकर्मी सिवान में आत्मसमर्पण कर सिवान जेल में है तथा एक अपराधकर्मी विकास गौड़ को देवरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर देवरिया जेल भेजा गया है। इस संबंध में दिनांक 23 मई को पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा प्रेस वार्ता कर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है तथा फेसबुक पोस्ट का लिंक नीचे अंकित है। घटना में संलिप्त शेष बचे अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा लूट के शेष बचे जेवरात को बरामद करने हेतु सघन छापामारी की जा रही है।

गिरफतार अपराधकर्मियों का नाम एवं पता :

  • अनिश मॉझी पिता नागेन्द्र मांझी सा0 – गुदरी थाना भगवान बाजार वर्तमान सा0- मेहरौली थाना डोरीगंज जिला सारण।

बरामदगी / जप्ती की विवरणी :

  • लूट में प्रयुक्त होण्डा लेनेवो मोटरसाईकिल : – 01