- 01 देशी कट्टा, 02 जिन्दा कारतूस एवं एक मोबाइल को गिरफ्तार अभियुक्त के पास से किया गया जप्त
- गिरफ्तार अभियुक्त अपने पास अवैध हथियार रखने का है शौकिन।
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विगत दिनों सोशल मिडिया पर एक युवक का हथियार के साथ वायरल पोस्ट देखा गया। वायरल पोस्ट को तत्क्षण संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा थानाध्यक्ष भेल्दी थाना को वारयल पोस्ट को सत्यापन कर नियामनुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। सत्यापनोपरांत थानाध्यक्ष भेल्दी थाना द्वारा सोशल मिडिया पर वारयल पोस्ट में व्यक्ति का पहचान अकाश राय, पिता- गिरधारी राय , सा0- कोरेया, थाना- भेल्दी, जिला सारण के रूप में की गई, जिसे थानाध्यक्ष भेल्दी थाना द्वारा छापामारी कर 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतुस एवं 01 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुछ- ताछ के क्रम में पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त अकाश राय, पिता- गिरधारी राय, सा0 – कोरेया, थाना- भेल्दी, जिला -सारण अवैध हरियार रखाने का शौकिन है। इस सम्बंध में भेल्दी थाना कांड सं0- 185/ 22 , 29 मई, धारा- 25 (1- बी) ए/ 26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफतार अपराधकर्मी का नाम :
- अकाश राय , पिता- गिरधारी राय , सा0- कोरेया , थाना- भेल्दी , जिला- सारण।
बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :
- देशी कट्टा – 01
- जिन्दा कारतूस – 02
- मोबाइल – 01


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग