राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडार, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 27 एवं 28 मई को विशेष अभियान चलाकर कुल 123 (एक सौ तेईस) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी पिस्टल- 1, जिंदा कारतूस- 5, मोटरसाईकिल- 4 , मोबाईल- 2, गैस सिलेन्डर- 3 , नगद राशि- 2400 रू० एवं 488 लीटर देशी शराब जप्त किया गया।
मशरख थानान्तर्गत आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत 2 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर देशी पिस्टल- 1, जिंदा कारतूस -5 मोटरसाईकिल -1 एवं मोबाईल- 2 जप्त किया गया।
पिछले 48 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 32 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 10800 लीटर पाश, अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
- अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है :
कुल गिरफतारी : 123
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 49
- अपराध के मुख्य शीर्ष के कांडों मे गिरफतारी : 34
- जप्त शराब : 488 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 32
- अवैध आग्नेयास्त्र : देशी पिस्टल- 01 , जिंदा कारतूस – 05
- अन्य जप्तः मोटरसाईकिल – 04 , मोबाईल 02 , गैस सिलेन्डर – 03 , नगद राशि – 2400 रू0।
- वाहन चेकिंग जुर्मानाः 1,26,000/-रूपया
मकेर थानान्तर्गत कृष्णा लाईन होटल में हुई गोली बारी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना कारित करते हुए 02 कुख्यात अपराधियों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। आपराधिक घटनाओं के रोकथाम, संवेदनशील संस्थाओं, बैकों , ए0 टी0 एम0 आदि की प्रभावी सुरक्षा हेतु गश्ती सम्पूर्ण जिले में की जा रही है । साथ ही जिलान्तर्गत असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हेतु सारण पुलिस द्वारा इसी प्रकार आगे भी लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग