- कृषि कर्मियों के कार्यों की समीक्षा कर होगी सख्त कार्रवाई: प्रमंडलीय ज्वाइंट डायरेक्टर
- कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं होने से किसानों को कार्यशाला तक की जानकारी नहीं
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। खरीफ फसल अंतर्गत धान, मक्का, तिल, अरहर सहित विभिन्न फसलों की समयबद्ध तरीके से लक्ष्य के अनुरूप खेती कराने को लेकर सभी प्रखंडों में कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लेकिन पंचायत स्तर पर कार्यरत कृषि कर्मियों के लापरवाही एवं प्रचार-प्रसार के अभाव में खरीफ फसल योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। इसी क्रम में नगरा प्रखंड के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां किसानों की भीड़ नहीं देखकर विभागीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने काफी नाराजगी व्यक्त किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरा के जिला पार्षद अभय सिंह ने कहा कि प्रखंड के कृषि कर्मियों द्वारा किसानों के हितों के लिए चलाये जा रहे योजनाओं का प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे कृषि योजनाओं की जानकारी नहीं मिला रहा है और न हीं इसका समुचित लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड के दस पंचायत है और मात्र दर्जनभर भी किसान पहुँचे, जो भी योजनाएं चले जा रहे हैं वह किसानों तक नही पहुँच पा रही है, केवल कागजी कोरम किया जा रहा है।
कृषि कर्मियों के कार्यों की समीक्षा कर होगी कार्रवाई: प्रमंडलीय ज्वाइंट डायरेक्टर
नगरा प्रखंड कार्यालय कैम्पस में आयोजित खरीफ फसल कार्यशाला में प्रमंडलीय ज्वाइंट डायरेक्टर अनिल कुमार ने कृषि विभाग के कर्मियों एवं पदाधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यशाला सह प्रशिक्षण में अपेक्षाकृत किसानों की संख्या काफी कम है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कर्मी अपने कार्य में रूचि नहीं ले रहे है, जो काफी गंभीर मसला है। सरकार द्वारा चलाये जा रहे कृषि योजनाओं की सही जानकारी नही पहुँच रही है, यह जांच का विषय है। विभागीय पदाधिकारी को निर्देश देकर प्रखंड में कार्यरत कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। जिनका कार्य संतोषजनक नहीं होगा, उनपर विभागीय कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों तक कृषि योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का कार्य कृषि पदाधिकारी, समन्वयक, किसान सलाहकार आदि का है, इनका दायित्व बनता है कि किसानों तक पहुंचें। इस मौके पर प्रशिक्षु अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रियेश कुमार, बीडीओ प्रशान्त कुमार, कृषि पदाधिकारी कपिल प्रसाद, आत्मा अध्यक्ष लालकिशोर सिंह, अरशद अयूब, अरविंद सिंह, बिनोद चौरसिया, अजय चौबे समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।
कार्यशाला में किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर दिया गया जोर
कार्यशाला में कृषि पदाधिकारी ने किसानों को खेत की जुताई, बुआई, किट एवं खरपतवार, बीज, पौधा रोपण, फूलों की बागवानी, सरकारी अनुदान आदि संबंधित जानकारी दिया गया। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खरीफ फसल के बीच बिचड़ा डालने एवं खेती करने की गुर सिखाए। इस दौरान किसानों को धान के बीज ऑन लाइन प्रकिया के बारे में समझाया गया। साथ हीं बीज के प्रामणिकता, मिट्टी की जांच, पौधा सरक्षंण, जैविक खेती आदि विषयों पर चर्चा किया गया।
फसल का नाम लक्ष्य (हे. में)
- धान 86000
- मूंग 900
- मक्का 33000
- मरूआ 1500
- अरहर 6000
- तिल 200
प्रखंड का नाम महोत्सव की तिथि उपादन वितरण की तिथि
तरैया 31 मई 2022 01 जून 2022
नगरा 31 मई 2022 01 जून 2022
एकमा 01 जून 2022 02 जून 2022
मांझी 02 जून 2022 03 जून 2022
मढ़ौरा 03 जून 2022 04 जून 2022
सोनपुर 04 जून 2022 05 जून 2022
गड़खा 05 जून 2022 06 जून 2022
बनियापुर 06 जून2022 07 जून 2022
लहलादपुर 07 जून 2022 08 जून 2022
इसुआपुर 08 जून 2022 09 जून 2022
पानापुर 09 जून 2022 10 जून 2022
मसरक 10 जून 2022 11 जून 2022


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा