राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में घटित अलग अलग घटनाओं में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चपरैठा गांव के शंकर कुमार, बब्लू कुमार मांझी, बलेसरा गांव के गयासुद्दीन समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं सड़क हादसे में रसूलपुर गांव के बुचुन साह घायल हो गए। बताया जाता है कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार व डॉ. राजीव कुमार यादव के द्वारा किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज गयी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग