राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखण्ड के ई.किसान भवन कक्ष में मंगलवार को खरीफ महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पप्पु कुमार ने किया।प्रशिक्षण में किसानों को वैज्ञानिक विधि से धान की खेती एवम अधिक पैदावार के बारे में जानकारी दिया गया। जल जीवन हरियाली,मिट्टी जांच तथा बीज वितरण के बारे में जानकारी दी गई। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों को बताया की पीएम किसान योजना के केवाईसी की तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। अतः वैसे लाभुक जो अबतक अपना केवाईसी नही करवाए है। अपना केवाईसी निश्चित रूप से करवा ले। साथ ही किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को सामूहिक नलकूप योजना, बागवानी मिशन, सब्जी की खेती के बारे में भी जानकारी दी गई।मौके पर परियोजना उपनिदेशक शमशेर आलम, उधान पदाधिकारी विक्रम कुमार, समन्वयक प्रमोद कुमार सिंह, विजेंद्र कुमार, राकेश रंजन, कृषि सलाहकार चितरंजन पाठक, छठु राय, अजीत राम मुन्ना, शंभु राय, हरेन्द्र सहनी, सुमन सिंह, आत्मा के अध्यक्ष भिखारी राय, पूर्व बीडीसी नागेंद्र प्रसाद व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग