राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकता भवन में, राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “गरीब कल्याण सम्मेलन” से संबंधित जिलास्तरीय कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुआ। विदित हो कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, शिमला से शामिल हुए और उन्होंने देश भर के चुनिंदा लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य सच्चिदानंद राय, जिला पदाधिकारी, राजेश मीणा, जिला परिषद अध्यक्ष जय मित्रा देवी, उप विकास आयुक्त सारण अमित कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 13 कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी भी उपस्थित थे। उपस्थित लाभार्थियों तथा उपस्थित जनसमूह को सभी 13 कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फिल्में दिखाई गई। उन योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग