राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के मुरलीपुर पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार को अपने खाते से रुपए की निकासी करने गए ग्राहक के साथ बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए रुपए देने से इंकार कर देने का मामला सामने आया है।इस संबंध में चंचलिया निवासी बच्चा राम ने एक शिकायत प्रतिवेदन तरैया थाने में दिया है। जिसमे पीड़ित ने शाखा प्रबंधक पर जाति सूचक शब्द कहकर दुर्व्यवहार करते हुए खाते से रुपया नही देने का आरोप लगाया है।इस संबंध में शाखा प्रबंधक राहुल ठाकुर ने बताया की आरोपी ग्राहक के खाते का केवाईसी अपडेट नहीं था। जिसे अपडेट करने को कहा गया। उक्त आरोप गलत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग