राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा प्रखंड कार्यालय स्थित सत्याग्रह केंद्र भवन में मंगलवार को शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक के चयनित चार चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।प्रखण्ड प्रमुख सविता देवी, बीडीओ दीपक कुमार सिंह व बीईओ युगलकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से चयनित चारो अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया।इस अवसर पर बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परसा कुल शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक पद हेतु आठ रिक्ति थे। जिसमे चार चयनित अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों का नियोजन ईकाई स्तर पर किया गया था। वहीं शेष चार पद की रिक्ति रह गयी ।वहीं बीईओ युगलकिशोर प्रसाद ने बताया कि चयनित चारों अभ्यर्थियों में सुनील कुमार कुमार मध्य विद्यालय बभंगवा, विजय कुमार सिंह को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनकेरवा बांध, आयुषी प्रीति को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपाल पुर भेल्दी व बृजेश कुमार को मध्य विद्यालय नारायण पुर पचरुखी विद्यालय में योगदान कर पठन पाठन का कार्य शुरू करेंगे। मौके पर बीएसओ अरविंद पासवान,बीडीसी मुकेश सिंह, पिंटू सिंह, हरेंद्र सिंह, बीआरपी संजीव कुमार सिंह, आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग