राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर का बेरहम पिता अपने ही बच्ची की करता था पिटाई, चाइल्डलाइन की टीम कराया मुक्त

राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। थाना अंतर्गत मनोहर कन्हौली मठिया गांव से बचपन बचाओ आंदोलन एवं चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम के द्वारा एक बच्ची को उसके निर्दई पिता से सोमवार की देर शाम मुक्त कराया गया है। जिसके बाद उस जख्मी बच्ची का उपचार कराने के बाद उसे चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा गया। जिसके द्वारा फिलहाल उस बच्ची को बालिका गृह में आवासित किया गया है। रेस्क्यू टीम में बचपन बचाओ आंदोलन के कोऑर्डिनेटर अर्जित अधिकारी, छपरा चाइल्ड लाइन से विकास मिश्रा एवं बनियापुर थाना से आरती शर्मा के सास पुलिस बल के जवान शामिल थें। बताते चलें कि बनियापुर थाना क्षेत्र के मनोहर कन्हौली मठिया गांव निवासी जलेश्वर पुरी के द्वारा अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ बराबर मारपीट की जाती थी। विगत सप्ताह उस निर्दयी पिता के द्वारा डंडे से पीटकर उस बच्ची का बाया हाथ तोड़ दिया गया था। जिसके बाद उस बच्ची के द्वारा इस बात की सूचना दिल्ली निवासी अपनी मौसी रेखा देवी को दी गई और रेखा देवी के द्वारा इस बात की सूचना बचपन बचाओ आंदोलन के कोऑर्डिनेटर अर्जित अधिकारी को टेलीफोन के माध्यम से दी गई। जिसके बाद अर्जित अधिकारी के द्वारा इस बात की जानकारी छपरा चाइल्डलाइन को दी गई और वह पटना से छपरा पहुंचे। जहां चाइल्डलाइन के साथ वह बनियापुर थाना की मदद से उस बच्ची के घर पहुंचे। जहां बच्ची की हालत देखकर वह द्रवित हो गए। उस दौरान पीड़ित बच्ची ने उन्हें बताया कि उसकी मां विकलांग है और वह बचपन से ही दिल्ली अपने मौसी के घर रहती थी, जहां वह इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई करती थी। लेकिन विगत 14 मई को अपने घर आई थी और जब उसके द्वारा पुनः जाने की बात कही गई तो उसके पिता और उसकी दादी के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद उसने घर से भागने का मन बना लिया।