राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। जलालपुर प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों के नहीं रहने से आमलोगों की परेशानी बढ़ गई है।डीएम के बार-बार निर्देश देने के बावजूद अधिकारी मनमानी पर उतारु है। बीडीओ अंजू कुमारी को छोड़ दें तो सारे अधिकारी जिला मुख्यालय में ही रहना पसंद करते हैं। पंचायत राज पदाधिकारी राजेंद्र राम,सीओ इकबाल अनवर, कृषि पदाधिकारी अशोक राम,महिला प्रसार पदाधिकारी वसुंधरा रानी समेत सभी अधिकारी जिला मुख्यालय छपरा में ही रहना पसंद करते हैं।जिसके कारण आमलोगों को काम कराने में परेशानी होती है। आमलोगों को इनके आने की जानकारी नहीं मिल पाती है। जबकि सभी अधिकारियों को अपना निवास प्रखंड मुख्यालय में ही रखना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग