राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अनियंत्रित ट्रक ने मारा धक्का, पति-पत्नी घायल, पति की मौत

अनियंत्रित ट्रक ने मारा धक्का, पति-पत्नी घायल, पति की मौत

  • सीओ, थानाध्यक्ष ने गश्ती गाड़ी से पहुंचाया पीएचसी, सबने की प्रशंसा

मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एस एच-73 पर सियरभुक्का गांव में शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रक ने पति पत्नी को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे मौके पर पहुंचे थाना पुलिस की गश्ती दल ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया जहां दोनों पति-पत्नी की पहचान मशरक सियरभुक्का गांव निवासी शीला नाथ तिवारी के 22 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार तिवारी और 20 वर्षीय पत्नी शेखा देवी के रूप में हुई। जहां पति को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करतें ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी रोने की आवाज से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। मामला है कि पत्नी को अगले महीने डिलेवरी होने वाली थी उसी को दिखाने पास के पीएचसी मशरक में दिखाने पैदल जा रहें थें कि सिवान की तरह से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारते फरार हो गई। घायल सड़क पर तड़पते रहे और गांव वाले देखते रहे तभी मौके पर बहरौली की तरफ से सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने मौके पर अपने पुलिस वाहन से इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने पति को मृत घोषित कर दिया वही घायल पत्नी का प्राथमिक उपचार जारी रखा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वही सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकारी सहायता नियमानुसार दिया जाएगा। मौके पर पहुंचे पश्चिमी मुखिया दिलीप कुमार महतो ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और बताया कि मृतक दिल्ली जाने वाली बस पर कन्डेक्टर का काम करता है। बेहद ही गरीबी स्थिति में जीवन यापन कर रहा था और अपने परिवार का एकमात्र कमाऊं सदस्य था।