पीएचसी में कुव्यवस्था व डॉक्टर के लापरवाही से प्रसूता की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
अमनौर(सारण)। प्रखंड स्तरीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में भर्ती प्रसुता पीड़ित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना के बाद स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंचे। लेकिन अस्पताल में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध नहीं थे। हंगामा कर रहे प्रसुता के परिजनों को थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर शांत कराया। मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया बंसोही गांव निवासी संदीप सिंह की पत्नी सुलेखा देवी बताई जाती है।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतिका सुलेखा देवी अमनौर के खोडीपाकड गोबिंद निवासी बच्चा सिंह की पुत्री थी, जो अपने मायके में आई हुई थी । शनिवार को प्रसुता की दर्द होने लगी तभी परिजनों ने पीएचसी में भर्ती कराया ,कुछ घण्टे बाद महिला एक लड़का को जन्म दिया।इसके पश्चात प्रसूता की स्थिति खराब होने लगी। पर डॉ. या एएनएम ध्यान नही दिया। जिस कारण महिला की स्थिति और ही गंभीर हो गई। इस पर जब परिजन काफी दबाव बनाया तब जाकर महिला को रेफर किया गया। अस्पताल से कुछ दूर जाने के बाद प्रसूता महिला ने दम तोड़ दी। हालांकि बच्चा स्वस्थ्य है। लड़की के पिता बच्चा सिंह का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के कुव्यवस्था के कारण प्रसुता की मौत हुई है। प्रसूता के भर्ती करने के घण्टो बाद एनएम आती है। केवल अपना फ़र्मलिटी निभाकर दूसरे कार्य मे लग जाती है। सही से देखभाल हुई होती तो प्रसव के दौरान अधिक खून का रिसाव नहीं होता। रेफर के बाद अस्पताल से एम्बुलेंस नही दिया गया। दवा बाहर से मंगवाया गया, घण्टो बाद निजी वाहन लेकर ले जाने को मजबूर हुए। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सक एवं एएनएम पर लापरवाही बरतने के कारण प्रसुता की मौत होने आरोप लगाया है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल के अधिक से अधिक एएनएम आशा सभी निजी अस्पताल से मिली हुई है। प्रसूता के दाखिला के बाद उनपर विशेष ध्यान नहीं दी जाती है। जब मरीज सीरियस हो जाते है उन्हें अपने चेहते निजी अस्पताल में भेज दिया जाता है। जहाँ उन्हें मोटी रकम की उगाही की जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग