साफ-सफाई, मास्क, साबून एवं सेनेटाइटर के उपयोग से ही होगा कोरोना से बचाव
अमनौर(सारण)। कोरोना महामारी से बचाव के लिए बिहार सरकार हर तरह से कोशिश कर रही है। परंतु कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए संयमित एवं जागरूक होना काफी आवश्यक है। घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करना, मुंह-नाक छुने से पहले साबून या सेनेटाइजर का इस्तेमाल से ही कोरोना संक्रमण से बचाव एक मात्र विकल्प है। उक्त बातें जदयू के वरिष्ठ नेता व अमनौर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी पूर्व प्रमुख नंद किशोर सिंह ने कही। उन्होंने अमनौर हाता, अमनौर जान, परशुरामपुर बाढ़ क्षेत्र के दौरा करने के दौरान कही। उन्होंने लोगों के बीच मास्क वितरण किया। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े सुविधाभोगी भी इस बीमारी से ग्रसित हो रहे है। अपना बचाव स्वयं करे तभी हम बच सकते है। ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी से सैकड़ों फसल डूब जाने की बात कही। तो कहा कि सरकार इसके लिए जरूर मुआवजा उपलब्ध कराएगी।आप विश्वास रखे, आपके विश्वास से ही आज बिहार में बिजली, सड़क, घर घर नल-जल,गरीबो को अनाज, बच्चो को छात्रवृति मिल रही है। उक्त मौके पर रामा शंकर सिंह शिक्षक, महेश राम, मदन राम ,शर्मा राम, झूलन राम,सत्येन्द्र राम,श्यामदेव राम, बिगन राम, सुजीत राम, जय किशन राम, छोटे राम मुख्य रूप से उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग