मशरक अलग-अलग गांवों में मारपीट में एक युवती समेत दो घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों मारपीट की घटनाओं में एक युवती समेत दो लोग घायल हो गए। पहले मामले में थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव में पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी को लेने के विवाद में मारपीट में स्व कपिलदेव साह के 35 वर्षीय पुत्र अरूण साह घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में घायल ने बताया कि पैतृक संपत्ति में बने मकान में हिस्सेदारी अपने भाइयों से मांग रहें थे कि उसी में भाइयों ने मारपीट कर दिया जिसमें वो घायल हो गए। वही दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में मछली पकड़ने के लगाएं आरसी को बगल के पड़ोसी द्वारा गायब करने के विवाद में मारपीट में बचाने गयी युवती का सर गंभीर रूप से फट गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसकी पहचान दिलीप महतो की 15 वर्षीय पुत्री बिंदू कुमारी के रुप में हुई। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग