काेरोना से बचाव केलिए वीआईपी पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव ने चलाया जागरूकता अभियान
बनियापुर(सारण)। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वीआईपी पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार ने शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ध्वनि विस्तार यंत्र के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से अपने घरों में रहने एवं राज्यव्यापी लॉक डाउन को सफल बनाने का अनुरोध किया। इस दौरान प्रदेश सचिव ने कोरोना से जारी जंग को जीतने के लिये लोगों को आवश्यक सुझाव भी दिये। जिसके अंतर्गत हर समय मॉस्क का प्रयोग करने, एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखने, गर्म पानी का सेवन करने, अनावश्यक रूप से घर से बाहर नही निकलने की बात बताई गई। साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाहों से भी दूर रहने की बात कही गई। कोरोना के संदर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिये विश्वसनीय स्रोतों का ही इस्तेमाल करने, जैसे विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं आईसीएमआर जैसे अधिकारिक वेबसाईट पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग