पूर्व के विवाद को लेकर महिला को पड़ोसियों ने मार-पीटकर किया जख्मी, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव का है। पीड़िता सुनिता देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पट्टीदारी के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि अपने दरबाजे पर बैठी थी। तभी बगल के ही सुरेंद्र राय, भिखारी राय, टिंकू कुमार, छठी देवी,सुगन देवी, मोहरी देवी लाठी-डंडे से लैस हो दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दिये। पीड़िता का आरोप है कि नामजदों ने मारपीट के क्रम में मेरे साथ गलत नियत से दुर्व्यवहार भी किया गया। इस बीच बचाव में मेरे देवर का लड़का आया तो नामजद उसके साथ भी मारपीट करने लगे। हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तबतक सभी नामजद फरार हो गए और जाते-जाते केस-मुकदमा करने पर जान मारने की धमकी भी देते गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग