जलालपुर के विकास मित्र के पुत्र की पोखर में नहाने के दौरान डुबने से मौत, परिजन शोक में डुबा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
इसुआपुर (सारण): इसुआपुर थाना परिसर के निकट पोखर में नहाने के दौरान डुब जाने 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इसुआपुर के चन्द्रिका राम शिक्षक का नाती व जलालपुर के सकड्डी पंचायत के विकास मित्र सरोज राम के 18 वर्षीय द्वतीय सपुत्र अनु कुमार जो अपने ननिहाल इसुआपुर में रहता था। शनिवार की दोपहर में युवक अपने ननिहाल के घर के पीछे व थाना परिसर के निकट पोखर में अकेले ही स्नान कर रहा था चुकि युवक अभी तैरना सीख ही रहा था दुभाग्यवश गहरे पानी में पैर फिसल जाने से व तालाब में स्थित झाड़ियों के बीच फंस कर डुब गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब युवक बपने घर नहीं पहुचा तो उसकी खोज बीन शुरू हुई। पोखर के समीप ही रखे उसके कपड़े से लोग जान पाये की युवक पोखर में स्नान कर रहा था। गाँव के आस-पास के लगभग 20 तैराक पोखर में उतर कर युवक की खोजबीन की ग्रामीण तैराकों की कड़ी मशक्कत और छानबीन करने लगभग 4 घंटे बाद युवक का शव उसके कपड़े रखने वाले स्थान से कुछ ही दूरी पर मिली जिसके बाद परिजनों में शोक की लहर दौर गई। मौके पर पुलिस पहुच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर छपरा भेज दिया। वहीं खबर पाकर मुखिया संगम बाबा तथा विकास मित्र संघ के अध्यक्ष कृष्णा राम ने विकास मित्र के पुत्र अनु राम की मौत पर शोक व्यक्त करते हुये कहा की भगवान उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी से लड़ने की सहनशक्ति दें। वही विधान पार्सद के उम्मिदवार सुधासु रंजन ने कहा की मृतक के परिजनों के साथ हमारा व्यक्तिगत लगाव रहा है। इस दु:ख में भगवान उनके परिजनों को सम्भालने का काम करे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग