युवती से छेड़खानी पर विरोध में पूछने गये परिजनों के साथ मारपीट
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनौली गांव में युवती से छेड़खानी करने पर परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर मारपीट की घटना में चार महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान स्व राम जन्म साह के 60 वर्षीय पुत्र राम जी साह, स्व उमाशंकर साह की 40 वर्षीय पत्नी आरती कुंवर, रामजी साह की 28 वर्षीय पुत्र शिवशंकर साह, शिव शंकर साह की 25 वर्षीय पत्नी प्रिती देवी के रूप में हुई मामले में घायल आरती कुंवर ने बताया कि उसके बेटी के साथ पड़ोस के ही दबंग लड़कों ने छेड़खानी करने के नियत से दबोच कर अभद्र व्यवहार किया गया पर उसने किसी तरह भाग कर घर आयी और मामले में जानकारी दी तो बगल के दबंगों से पुछताछ की गई तो उन सभी ने मिलकर जमकर मारपीट की जिसमें सभी चारों घायल हो गए। जिसमें सभी ने भागकर घर के अंदर जाकर बचाव के लिए दरवाजा बंद कर लिया फिर भी दबंगों द्वारा घर के दरवाजे पर पहुंच दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। सभी घायलों का उपचार पीएचसी मशरक में किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग