राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 मुख्य सड़क पर नंदनपुर गांव में पिछले दिनों अज्ञात वाहन की ठोकर से मृत स्कूली बच्ची के पिता ने तरैया थाने में अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरी पुत्री मध्य विद्यालय नंदनपुर से घर आ रही थी कि पीछे से अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दिया गया। जिससे मेरी पुत्री घायल हो गई। जिसको प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मढ़ौरा लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तरैया पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द किया तो अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग