राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ जबरन शादी करने तथा मारपीट व छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि रात्रि में वह अपने घर से उत्तर शौच जा रही थी कि गांव के संजीत राय ने नाजायज करने की नीयत से जबर्दस्ती पकड़ कर पटक दिया तथा कपड़ा फाड़ कर नाजायज करने का प्रयास किया। जब शोर मचाई तो फैट मुक्का से मारकर नाजायज किया। उसके बाद जबर्दस्ती शादी करने व घर से भाग चलने का भी दबाव दिया। शोर सुनकर मेरे माता – पिता दौड़कर आये तो संजीत के भाई रंजीत राय ने मेरे माता – पिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया। रंजीत राय ने मेरी मां के गले से 65 हजार रुपये के मंगलसूत्र नौच लिया तथा दोनों ने धमकी दिया कि केस करोगी तो जान से मार देंगे। रंजीत राय आर्मी में नौकरी करता है। छुट्टी में आया हुआ है जो अपने भाई के साथ घटना को अंजाम दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग