राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)।गैर मजरूआ मालिक जमीन मे हरा बरगद का पेड़ कटवाने की प्राथमिकी अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बनियापुर थाने में दर्ज कराई गई है। मामला थाना क्षेत्र के चाँदपुर का है।दर्ज प्राथमिकी में अंचलाधिकारी ने बताया है कि गंडकी नदी के किनारे स्थित गैर मजरूआ मालिक भूमि में हरा बरगद का पेड़ था।जिसे जनता बाजार थाना क्षेत्र के धनेश छपरा निवासी अखिलेश्वर राय और लालजी राय द्वारा कटवाया जा रहा था।जिसकी सूचना हल्का कर्मचारी द्वारा दी गई थी।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि इन लोगों द्वारा आधा पेड़ काट दिया गया।जो कभी भी आंधी तूफान में गिर सकता है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग