राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शौच जा रही महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अभद्र व्यवहार करने के मामले में बनियापुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें एक को नामजद किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के लुल्हा धनाव का है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि संध्या समय मे शौच के लिये गई थी।जहाँ पूर्व से घात लगाए मेरे ही गांव के देवानंद साह दौड़कर मेरा हाथ पकड़ खींचने लगे।तथा मेरे साथ छेड़खानी करने लगे।जिसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए बाल पकड़कर घसीटने लगे।जिससे मैं बेपर्दा हो गई।चिल्लाने की आवाज पर अगल-बगल के लोग जुटे तबतक नामजद भागने लगा।तथा भागने के क्रम में देख लेने की धमकी देते हुए मेरे गर्दन से सोने का लॉकेट भी नोंच लिया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग