पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ठगी का अनोखा मामला प्रकाश में आया है। इस ठगी के मामले को महिलाएं अंजाम दे रही है। ठगी करने वाली महिलाएं अच्छे कपड़े पहन कर गांव में पहुंच रही हैं। फिर महिलाओं को ही ठग रही हैं। बर्तन और ज्वलेरी बदलने के नाम पर लाखों की ज्वेलरी की ठगी हुई है। दरअसल, ठगी करने के लिए पहले दो महिलाएं गांव में पहुंचती है। गांव की महिलाओं से पुराने बर्तन के बदले नया बर्तन देती है। बर्तन लेने और देने में एक- दो दिन का समय लगता है। महिलाओं से बर्तन बदलने का सिलसिला 2 से 3 दिनों तक चलता है। इससे महिलाओं के बीच विश्वास बन जाता है। फिर झांसा देकर महिलाओं से लिए पहन रहीं सोने और चांदी की ज्वेलरी के बदले नगदी और ज्वेलरी भी वापस देने की बात होती है। जैसे ही ठग गिरोह से जुड़ी महिलाओं को सोने और चांदी के जेवर हाथ लगते हैं लेकर भाग जाती हैं। ठग गिरोह की महिलाओं ने दुरगौली, दक्षिण टोला गांव में ठगी को अंजाम दिया है। मामला मशरक नगर पंचायत के दक्षिण टोला कुम्हार टोली, पंडित टोली और दुरगौली के वार्ड-8, 9, 10 की है। यहां महिला गिरोह की ओर से ठगी को अंजाम दिया गया है। गांवों में महिलाओं को विश्वास में लेकर पुराने बर्तन के बदले नया बर्तन देकर दोस्ती की गई। गांव की महिलाओं को नए बर्तन मिल गए। इससे महिलाओं को लालच आ गया। इसी लालच के चक्कर में ठगी गिरोह की शिकार हो गईं।बर्तन को लेकर विश्वास जीतने के बाद ठगी गिरोह ने ज्वेलरी का लालच दिया।किसी टोले में महिला ठगों में एक आभूषण के बदले दो आभूषण देने का लालच दिया तो किसी टोले में आभूषण ले जाकर कंपनी में सिर्फ फोटो खीच वापस करने पर आभूषण के साथ नगदी भी वापस करने का झांसा दिया गया और कुछ महिलाओं को दी भी गयी, इस पर कई ग्रामीण महिलाओं ने विश्वास कर लिया। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक, दुरगौली गांव से लाखों की ज्वेलरी ठग ले गई। वहीं दक्षिण टोला कुम्हार टोली गांव से एक ही महिला के पचास हजार रूपए के आभूषण ठगे गए वही इस तरह से और भी महिलाएं ठगी की शिकार हो चुकी हैं। वही महिलाओं द्वारा शर्मिंदगी और परिवार के पुरूष सदस्यों के गुस्से के शिकार होने के भय से चुप्पी साध ली गई है वही गांव की महिलाओं ने ठग महिला का फोटो खीच ली गई हैं।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा