पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महमदपुर एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार मनरेगा अधिकारी को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार मनरेगा अधिकारी गंभीर रूप से घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी श्याम सुन्दर सिंह का 27 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार सिंह के रूप में हुई। घायल दरियापुर प्रखंड में मनरेगा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में आर्मी कैंटिन संचालक रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घायल बाइक पर सवार हो मशरक के हरपुरजान गांव में बिनोद सिंह के यहां संबधी के यहां जा रहें थें कि मशरक की तरफ से जा रहे अनियंत्रित बोलेरो ने चैनपुर पेट्रोल पंप के पास जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार घायल सड़क किनारे तड़पने लगा जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग