पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत में थाना परिसर से सटे पश्चिम मनोकामना पूर्ति राम जानकी मंदिर के प्रांगण में बुधवार को दो दिवसीय अखंड अष्टयाम की शुरुआत आचार्य पंडित हरिवंश दुबे, पंडित रामानंद चौबे ने मंत्रोच्चारण के साथ शुरू किया। यजमान जितेंद्र तिवारी और धर्मपत्नी सुनीता देवी ने पूजा अर्चना किया। मौके राम भक्त गायक मंडली के द्वारा हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे, का राम धुन गाया जा रहा है। यजमान भक्त जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अराध्य देव राम जानकी की कृपा से हर्षोल्लास के साथ मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें काफी संख्या में राम भक्त माताएं बहने भी सम्मिलित हैं। भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग