राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रुप से ज़ख्मी कर दिया।मामला थाना क्षेत्र के पिठौरी तवकल टोला का है। मामले की प्राथमिकी पीड़ित जयप्रकाश चौबे ने स्थानीय थाने मे दर्ज कराई है। जिसमें दो नामजद सहित तीन अज्ञात को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने खेत में मिट्टी कटवा रहा था तभी गांव के ही त्रिगुणा सिंह एवं उनके पुत्र धुरेन्द्र सिंह तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ पहुँच गाली- गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर लाठी- डंडे, ईंट- पत्थर एवं धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया।इस दौरान पॉकेट में रखे छह हजार रुपये भी नामजदों ने निकाल लिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग