संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर थाना के कराह वृति टोला गांव मे बिजली का पंखा ठीक करते समय अचानक बिजली का करंट लगने से एक 10 वर्षीय किशोर अचेत हो गया।जिसके बाद परिजनों मे अफरा तफरी मच गयी। इस बीच कुछ देर बाद किशोर ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिवार सहित आस पड़ोस मे मातम छा गया। घटना के संबंध मे बताया गया है कि अमावस महतो का 10 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न महतो घर मे बिजली का पंखा बना रहा था, तभी इलेक्ट्रीक शॉट लगने से किशोर की मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग