नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। सोनपुर दरिहारा सड़क बांध के टरवाँ चौक से उतर अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मठियाँ गांव निवासी चन्देश्वर महतो के 18 वर्षीय पुत्र चौहान कुमार तथा भृगु महतो के पुत्र रनधीर कुमार बाइक से एक साथ घर से बाजार जा रहा था इसी क्रम में टरवाँ चौक से उतर एक अज्ञात वाहन ने धक्के मार दी जिससे दोनो लुलुहान होकर सड़क पर छटपटा रहे थे इसी बीच किसी राहगीर की नजर पड़ी तो कुछ लोगों को बुलाकर दोनों घायल की मरहम पट्टी कराकर तत्काल सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया जहां चौहान कुमार की उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जब पीएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही मौत हो गई वही रनधीर कुमार का सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज चल रहा है मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था उसकी मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गयी वही घर के सभी सदस्य इस लड़के की मौत से बेसुध परे हुए थे जिसे आस पड़ोस के लोग ढांढस बंधा रहे थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग