राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है केंद्र सरकार: मिथिलेश तिवारी

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (प्रो. एके सिंह सेंगर)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने छपरा शहर स्थिति परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मई 2014 में भारतीय जनमानस ने राष्ट्रीय राजनीतिक में बड़ा बदलाव किया। भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिला और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनी। लोगों का भरोसा कायम रहा और प्रधानमंत्री का करिश्मा दूसरी बार भी लोगों के सिर चढ़कर बोला। दोनों कार्यकाल को मिलाकर केंद्र सरकार आज जब अपने 8 वर्ष पूरे कर रही है तो इनमें लगातार दो वर्ष से अधिक समय से कोविड-19 महामारी का संकट और यूकेन युद्ध के चलते वैश्विक ध्रुवीकरण जैसे प्रतिकूल हालत भी शामिल रहे हैं। इस विषम परिस्थिति में दुनिया की आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने का असर हर देश पर पड़ा है।
श्री तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य स्पष्ट है। आर्ट आफ गिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर उनका जोर रहा है। इसमें निजी क्षेत्र की भूमिका का महत्त्व भी वह जानते हैं। श्री मोदी के नेतृत्व में इन आठ वर्षों को भविष्य में उस काल खंड के रूप में जाना जाएगा। जिसमें भारत में आमूलचूल बदलाव हुए एकजुट प्रयासों से योजनाओं और उनकी बेहतर निगरानी ने देश के गरीबों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव किया है।
18 महीने में ही 2.63 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन पहुंचाया: जनक सिंह
बिहार सरकार के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह ने बताया कि 2014 में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया और पांच साल में देश खुले में शौच से मुक्त हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 1.65 करोड़ घर बने जहां अन्य योजनाओं के जरिए बिजली, पानी, गैस और शौचालय की सुविधा दी गई। 2017 में सौभाग्य योजना शुरू हुई और 18 महीने में ही 2.63 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन पहुंच गया। अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि देश में 2 अरब के करीब कोविड वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी है। मोदी सरकार ने दुनिया भर में वैक्सीन निर्यात किए हैं। मार्च, 2020 में महामारी शुरुआत से ही 80 करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। बीते आठ वर्षों में प्रशासन को भी नए सिरे से परिभाषित किया गया है। योजनाओं की लीकेज पुरानी बात हो गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि अब लक्षित वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचता है। इनमें जन धन आधार मोबाइल की तिकड़ी का बड़ा योगदान रहा। भारत ने बैंक खाता खोलने के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बना लिया। आधार के जरिए एक अरब से ज्यादा लोगों को बायोमेट्रिक व्यवस्था में जोड़ा गया। वहीं मोबाइल के प्रयास ने वित्तीय समावेशन को सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाई। इस तिकड़ी के जरिए 6.5 लाख करोड़ रुपए का लाभ सीधे लोगों के खाते में भेजा जा चुका है। डिजिटल पेमेंट को अद्वितीय विस्तार मिला है। स्थानीय सब्जी वाले से लेकर बड़े-बड़े स्टार्ट तक, हर जगह यूपीआई क्यूआर कोड से पेमेंट हो रही है। अप्रैल, 2022 में यूपीआई के जरिए 9.8 लाख करोड़ रुपये के कुल 5.6 अरब लेन-देन हुए। अमनौर विधायक कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में भारत की अक्षय उर्जा क्षमता में सबसे तेजी से विस्तार हुआ है। सीओपी 26 में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पंचामृत क्लाइमेट एक्शन को सबके सामने रखा और महत्वकांक्षी प्रतिबद्धताएं भी जताई। पीएम ने नेशनल हाइड्रोजन मिशन की शुरुआत का ऐलान किया और कहा कि भारत ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन एवं निर्यात का हब बनेगा जहां एक तरफ विकसित देश क्लाइमेंट फीडिंग को लेकर अपनी जिम्मेवारी से नजरें चुराने की कोशिश कर रहे हैं वहीं भारत ने आगे बढ़कर कमान संभाली है।
गरखा पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि अल्पकालिक समस्याओं के इतर अगर सरकार के इन आठ वर्षों के कामकाज की तुलना करें तो अर्थशास्त्री से लेकर कूटनीति के माहिर खिलाड़ी भी मानते हैं कि कई मोचों पर देश को बढ़त हासिल हुई दिखती है। भारत की छवि बेहतर हुई है।
पत्रकार वार्ता को छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। पत्रकार वार्ता में पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री शान्तनु कुमार, प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, मंत्री सत्यानंद सिंह, सीमा सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, महिला मोर्चा अनु सिंह, वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक हेम नारायण सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक वरुण प्रकाश, अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान, बलवंत सिंह, रंजन यादव, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, चरणदास, राणा यशवंत, अनुरंजन प्रसाद आदि शामिल हुए।