राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के जैतीया गांव के एक मजदूर की गुरुवार को सन्देहास्पद स्थिति के मौत हो गई। मृतक जैतीया गांव निवासी सुखलाल राम का 48 वर्षीय पुत्र राजकुमार राम बताया जाता है। शाम को परिजनों ने मृतक का दाह संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक गुरुवार की सुबह पड़ोस के मटियार गांव में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान बेहोश होकर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे शराब पीने की लत थी और वह आज सुबह से ही नशे की हालत में था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग