राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा अवर निबंधन कार्यालय का लिंक दो दिनों से बाधित रहने से नाराज लोगों ने निबंधन कार्यालय में हंगामा कर सरकार के विरोध में नारेबाजी किया। इस दौरान अवर निबंधन कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि आक्रोशित स्थिति को देखकर कार्यालय कर्मचारी भाग खड़े हुए। बाद में आसपास के प्रबुद्ध जनों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि इस दौरान अवर निबंधन कार्यालय में अवर निवंधक मनीष कुमार उपस्थित नहीं थे। जिसके कारण सुदूर क्षेत्रों से जमीन की खरीद बिक्री करने आये लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और नाराज लोगों ने हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दिया। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि निबंधन कार्यालय के कर्मचारियों व अवर निबंधक की लापरवाही और शिथिलता के चलते दो दिनों के बाद भी एकमा निबंधन कार्यालय के लिंक में सुधार नहीं कराया गया है। इस संबंध में अवर निबंधक मनीष कुमार ने बताया कि कार्यालय के लिंक में सुधार करने के लिए विभाग के इंजीनियर से सम्पर्क स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लिंक में सुधार करा दिया जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग