राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मांझी प्रखंड में स्थित ताजपुर-डुमाईगढ़ सड़क काफी जर्जर हो गई है। वहीं इस जर्जर सड़क पर वर्षा के पानी के जमा होने से लोगों को पैदल सहित दो पहिया व चार पहिया वाहनों से आवागमन करने में भी परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि सबसे अधिक परेशानी डुमाईगढ़ गांव स्थित सरयू नदी के किनारे शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले दूर- दराज के लोगों को होती है। शव यात्रा में शामिल लोगों ने इस जर्जर सड़क के लिए विधायक व सांसद को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि इन जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते ताजपुर-डुमाईगढ़ सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों ने विधायक व सांसद प्रति रोष व क्षोभ व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग