राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना पुलिस ने 12 शराबियों को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। गिरफ्तार पियक्कड़ों में बनवारी अमनौर गांव के ब्रजेश कुमार साह, भरहोपुर मठिया गांव के राजेश कुमार यादव, शोभन छपरा गांव के राजेश चौधरी गया, लालू महतो, राजदेव यादव, परसागढ़ रंजीत चौधरी, रमेश कुमार, अरूण पटेल, एकड़ीपुर गांव के प्रेम मेहतर, राज कुमार प्रसाद व एकमा चट्टी के गजेन्द्र कुमार शामिल हैं। उधर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से एकमा चट्टी पर अनावश्यक रूप से हंगामा कर रहे सिवान जिले के पचरूखी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी प्रदीप कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से सारण पुलिस लगातार छापेमारी कर शराब के धंधे में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग