राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलपुल पर आत्महत्या करने की नीयत के पहुंचे एक प्रेमी युगल को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर मांझी पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी युगल दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के रहने वाले बताए जाते जाते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांझी रेलपुल के पाया नम्बर एक पर प्रेमी युगल आत्महत्या करने के लिए ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रामघाट पर उस वक्त मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया तथा दोनों को पकड़ लिया। बावजूद इसके प्रेमी जोड़े आत्महत्या पर आमादा थे और अपने छुड़ाने का भरपूर प्रयास कर रहे थे। मगर लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है तथा उनके परिजनों को प्रेमी युगल के पकड़े जाने सूचना दे दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग