राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के गंडार शिव मंदिर परिसर में आयोजित सार्वजनिक अखंड अष्टयाम को लेकर गुरुवार को बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।जिसमे पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय सहित सैकड़ों महिला एवम पुरुष श्रद्धालुओं ने पीला वस्त्र धारण कर भाग लिया। कलश शिव मंदिर परिसर से निकलकर तरैया बाजार होते हुए मथुरा धाम गंडक नदी तट पर पहुंची।जहां आचार्य ध्रुपदेव तिवारी के वैदिक मंत्रोचारण के साथ श्रद्धालुओं ने जलभरी किया।फिर श्रद्धालुओं का जत्था शिव मंदिर परिसर पहुंचा।जहा कलश पूजा के साथ अखंड अष्टयाम प्रारंभ हो गया।जिससे पूरे गांव में भक्ति व उत्साह का माहौल बना हुआ है। मौके पर पूर्व प्रमुख धर्मेन्द्र राय, लालबाबू राय, हरि किशोर राय, नागेन्द्र यादव व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग