राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दिघवारा प्रखंड के बस्ती जलाल गांव में स्थित जमीन पर अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों द्वारा नाजायज तरीके से कब्जा जमाने की साजिश करने को लेकर उमेश सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों जिलाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत किया है। जिसमें कहा है कि खाता संख्या 246 सर्वे नंबर 2171 रकबा एक कट्ठा दो धूर सर्वे नंबर 2172 रकबा एक कट्ठा सात धूर एवं सर्वे नंबर रकबा एक कट्ठा 12 धूर जमीन एक हीं जगह पर स्थित है। इस जमीन पर कब्जा जमाने के नियत से दलित समाज के कुछ लोग राजनीति कर बेदखल करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा है कि जमाबंदी मालिक के रिटर्न के आधार पर जमींनदारी उन्मूलन के समय से कायम है। आवेदन पर सरपंच नन्द किशोर राय, मुखिया गूंजन देवी, बीडीसी ललन पंडित, वार्ड सदस्य बिन्दु देवी, शहनाज बेगम, निरंजन कुमार, मो. एजाज, उप मुखिया मुकेश कुमार शर्मा आदि का हस्ताक्षर है। इन लाेगाें ने कहा है कि वह उमेश सिंह की निजी जमीन है। कहा है कि उस जमीन पर हम सवर्णों का सर्वे के पूर्व से कब्जा व हकीकत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग