राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल तरैया निवासी 45 वर्षीय मुन्नी देवी की उपचार के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गई है।इस संबंध में मृतिका के पुत्र सुनील कुमार के पटना से आए फर्दबयान के आलोक में गुरुवार को अज्ञात बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।पीड़ित का कहना है की उसकी मां बस पकड़ने के लिए घर से तरैया बस स्टेन जा रही थी। तभी मुरलीपुर में एक अज्ञात बाइक चालक ठोकर मारकर भाग गया।जिसमे घायल हो गई।जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग