राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। देसी लोटा इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ”कलयुग के राम” की शूटिंग भगवानपुर प्रखंड के सोनहानी गांव व मशरख प्रखंड के बहरौली पंचायत में हो रही है, जो अगले 10 दिनों तक चलेगी। फिल्म के निर्देशक हैं सुजीत वर्मा, जबकि निर्माता हैं राकेश तिवारी और राम विनय सिंह। भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री शामली श्रीवास्तव व नवोदित अभिनेता चंदन सिंह अभिनीत इस फिल्म को लेकर भोजपुरी फिल्म जगत में काफी हलचल है। फिल्म के निर्माता राकेश तिवारी ने बताया कि इस पूरे इलाके में भोजपुरी भाषा को लेकर लोग काफी सजग हैं। पर आज तक कभी भी किसी भी फिल्म की शूटिंग इस इलाके में नहीं हुई। फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य और मशरख प्रखंड के अरना पंचायत निवासी पत्रकार अनूप नारायण सिंह की पहल पर मशरख प्रखंड के बहरौली गांव का चयन किया गया है। बहरौली कुंवर टोला, बहरौली बाजार, डूमदूमा मंदिर घोघारी नदी के किनारे फिल्म की शूटिंग अगले 10 दिनों तक चलेगी। फिल्म की कहानी वर्तमान संदर्भ पर है, जो लोगों को काफी पसंद आएगी। परिवारिक और मनोरंजक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग