राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसियों द्वारा मारपीट कर घर में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कामेश्वर मांझी ने तरैया बीडीसी सहित पांच लोगों के विरुद्ध सारण एसपी को शिकायत प्रतिवेदन दिया था। जिसके आलोक में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें सुरेन्द्र मांझी, रामावती देवी, विनय मांझी, तरैया पंचायत के बीडीसी विजय मांझी उर्फ लालू तथा सूरज मांझी को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित का कहना है की विनय मांझी उसके घर के एक महिला के साथ छेड़खानी की थी। जिसका विरोध किया गया तो उक्त सभी लोग मारपीट किए तथा घर में आग लगा दिए। जिससे घर में रखा चौखट, जंगला, धनकुटी मशीन, आटा चक्की, बिछावन सहित अन्य समान जलकर नष्ट हो गया है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग