राष्ट्रनायक न्यूज।
रसूलपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेसुआर गांव की एक विधवा ने अपने ही सास, ससुर, देवर एवं ननद पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने बताई है कि शादी के बाद उसका पारिवारिक जीवन खुशहाली से चल रहा था लेकिन दुर्भाग्यवश पति की मृत्यु कैंसर की बीमारी के कारण हो गई। जिन्हें 7 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार भी है। पति के मृत्यु के बाद ससुरालवालों ने पहले मुझे समझा-बुझाकर कहने लगे कि मेरे छोटे पुत्र के साथ रहो और पति पत्नी का व्यवहार करो बाद में तुम्हारे पिता से दहेज लेकर तुम दोनों की शादी करा देंगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो ससुर गाली-गलौज करने लगे साथ ही साथ मेरी ननद व अन्य ने मुझे घसीटते हुए मेरे के पलंग पर पटक दिया। फिर मेरे बेटे को बाहर निकाल कर मेरे साथ जबरन संबंध बनाया। इस तरह से यौन शोषण करता रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग