राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा डीएम के जनता का दरबार में 85 मामलों का हुआ निष्पादन

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी, सारण राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में जनता का दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनता का दरबार कार्यक्रम में कुल 85 आवेदन कर्ताओं के समस्याओं का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया। पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज के जनता के दरबार कार्यक्रम में अन्य मामलों के साथ- साथ बाढ़ जैसे आपदा में किये गये कार्य के बकाया भुगतान से संबंधित जन सुनवाई जिलाधिकारी के द्वारा की गयी। लाधिकारी के द्वारा विगत वर्षो के आनुग्रहिक राहत (जी0आर0) अनुग्रह अनुदान, नाव मालिकों, नाविकों, राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई केन्द्रों के संचालन से संबंधित बकाया एवं आपूर्तिकत्र्ताओं को भुगतेय बकाया राशि से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की गयी। इससे संबंधित कुल-15 मामलों में अधिकतर मामला सामुदायिक किचेन का था जिसमें जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी को इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

अनुग्रह अनुदान के मामलें में भी अंचलाधिकारी से प्रतिवेदन की मांग की गयी। ताकि अविलम्ब भुगतान की कार्रवाई की जा सके। सामूहिक दुर्घटना से बंधित अनुग्रह अनुदान के एक मामलें में चिकित्सकीय सत्यापन की अद्यतन स्थिति की जानकारी देने को कहा गया। जिलाधिकारी के द्वारा जाँचोंपरांत बकाया राषि का नियमपूर्वक भुगतान करने का निदेष दिया गया।

इसके अलावे प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रुप से आयोजित हाने वाले जनता दरबार में आपूर्ति, भूमि विवाद, पर्चा वितरण, परिवहन, राजस्व, मद्य निषेध, शिक्षा, नगर निगम, भू अर्जन, अतिक्रमण, आईसीडीएस ,पेंशन आदि विषय से संबंधित कुल-70 आवेदन का शीघ्र निष्पादन हेतु जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपस्थित पदाधिकारियों को जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि आवेदन कर्ता के समस्याओं का निष्पादन अविलंब सुनिश्चित किया जाय। इस कार्य मे शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी गयी।