राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र में एकमा-सहाजितपुर सड़क किनारे स्थित लागुनी गांव में विवेकानंद हाई स्कूल के समीप झाड़ी से शुक्रवार की सुबह एक महिला का अधजला शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया है। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ शव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने अधजले महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया गया है कि महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त महिला की हत्या कहीं अन्यत्र स्थान पर करके साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को झाड़ी में फेंक कर आग लगा दी गई है। लेकिन शव पूरा नहीं जला है, बल्कि अधजला रह गया लिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण जब खेत-बधार की ओर निकले तो सड़क किनारे झाड़ी में महिला का अधजला शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना फोन करके ग्रामीणों ने एकमा थाना पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची एकमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शीघ्र ही उक्त महिला की हत्या कांड का राजफाश करने सहित हत्यारों की गिरफ्तारी कर लेने का दावा किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग