राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (प्रो. एके सिंह सेंगर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला संचालन समिति की वरीय नेताओं एवं जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा की अध्यक्षता में स्नेही भवन में आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं सोनपुर पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि एक से 14 जुलाई तक के कार्यक्रम पार्टी के लिए बहुत ही आवश्यक है। इसमें पार्टी के सभी वरीय नेताओं, कार्यकर्ताओ तथा पंचायत एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को लग कर कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाने में अपना अमूल्य समय लगाना है। यह पार्टी और देश के लिए अति आवश्यक कार्य है। इस दौरान प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। जन संपर्क करना है। रैलियां करनी है, चौपाल लगाना है। तमाम तरह के सारे कार्य 14 जून तक करने है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि जिले के पदाधिकारी एवं मंडलों तक के कार्यकर्ताओं ने अपनी कमर कस ली है। हमें विश्वास है कि कार्यक्रम पूरा सफल होगा एवं हमेशा की तरह सारण जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर रहेगा।
छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने कहा कि वह भी कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए व कार्यक्रम की पूर्ण सफलता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। पूर्व विधायक एवं पार्टी के वरीय नेता ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि गरखा विधानसभा किसी कार्यक्रम में पीछे नहीं रहेगा और गरखा के सारे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के 8 साल के काम को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में गोपालगंज के प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक बृजमोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, लालबाबू कुशवाहा, तारा देवी, जिला महामंत्री शांतनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, चैतेंद्रनाथ सिंह, सुपन राय, मोहन शंकर प्रसाद, सीमा सिंह, प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बबलू मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनू सिंह, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दयाशंकर पप्पू चौहान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा, युवा मोर्चा पुष्पेंद्र उपाध्याय, रिविलगंज नगर अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद, आईटी सेल जिला संयोजक नितिन वर्मा, शत्रुघ्न चौधरी, अनूप यादव, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक हेम नारायण सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग