राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के विभिन्न गांवों में आपसी व जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. आयुषमान कुमार व डॉ. विकास कुमार विमल के द्वारा किया गया। इस संबंध में थाने में एक दूसरे के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायलों में सरखेलपार गांव की शोभा देवी, डिम्पल कुमारी, राम विलास यादव, मधुवन गांव के अमन कुमार, राज किशोर महतो, आयुष कुमार समेत आठ लोग शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग