राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभींडा गांव में बेटे के इलाज के लिए कर्ज के रूप में लिए रुपये वापस मांगने पर युवक को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी विजय कुमार मांझी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कामेश्वर मांझी, रमेश मांझी, चंदन मांझी, निरंजन मांझी, मनीका देवी, बबीता देवी, रानी देवी, को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित युवक का कहना है उसकी कामेश्वर मांझी अपने पुत्र के इलाज के लिए उसकी मां से बीस हजार रुपये कर्ज के रूप में लिए हुए थे। उसी पैसा को मांगने के लिए गया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पॉकेट से पन्द्रह हजार रुपये निकाल लिया और घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने फुसनुमा पलानी में आग लगा दिया। स्थानीय लोगों द्वारा बीच-बचाव कर घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में इलाज कराया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग